आरोन में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हितग्राहियों का किया पंजीयन; स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे के निर्देशानुसार तथा शासन के आदेशों के पालन में, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में नगर परिषद आरोन द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा सेतु शिविर” का आयोजन 04 अक्टूबर 2026 को कार्यालय नगर परिषद आरोन प्रांगण में आयोजित किया गया।
शिविर में आमजन एवं हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं पीएम स्वनिधि,पीएम आवास,संभल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सिविल हॉस्पिटल आरोन के संयुक्त तत्वधान में स्वास्थ शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद के समस्त सफाईकर्मियों एवं आमजन का स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया ।

शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा शासकीय सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाना रहा।

शिविर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह धाकड़, सी. ओ. शेख जिगर खान,
स्वास्थ विभाग से डॉ मोहित शर्मा,
कल्याण सिंह जाटव नर्सिंग ऑफिसर,
नवीन बृजवासी भृत्य,
मध्यांचल ग्रामीण बैंक मेवाराम मीणा फील्ड ऑफिसर,
महिला बाल विकास से शारदा टंडेल , शिक्षा विभाग से विनोद रघुवंशी,
विद्युत मंडल आरोन जे. ई. अमित लखेरा,
आशुतोष भार्गव एपीओ,
सोलर ऊर्जा से भोलाराम शर्मा, अल्प संख्यक कल्याण पिछड़ा विभाग से राजेश दाती, आदिमजाति कल्याण विभाग से दिनेश शर्मा, गंगाराम वीरतरे,
वित्तीय साक्षरता जन जागरूकता अजय साहू, न प स्टाफ , हितग्राही एवं आमजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)