जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने को लेकर केंद्र से बातचीत जारी, उमर बोले- अमित शाह के संपर्क में हूं

Monday, September 7, 2026 - 22:15
0
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने को लेकर केंद्र से बातचीत जारी, उमर बोले- अमित शाह के संपर्क में हूं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बातचीत जारी है, जिनमें जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना भी शामिल है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने के अलावा बिजनेस रूल्स की मंजूरी, करीब दो साल से लंबित एडवोकेट जनरल की नियुक्ति और आरक्षण संबंधी रिपोर्ट जैसे कई मामले भी केंद्र के समक्ष लंबित हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इन सभी मुद्दों पर केंद्र के साथ चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय फिल्मकारों और जनसंचार के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को यह याद दिलाना भी है कि विदेशी लोकेशन की ओर रुख करने से पहले कश्मीर देश के प्रमुख शूटिंग स्थलों में शामिल रहा है।

वहीं, मेडिकल इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह मामला इतना लंबा नहीं खिंचना चाहिए था। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग को फैसला लेना है और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों के संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि हड़ताल का जल्द समाधान निकले, क्योंकि लंबे समय से जारी आंदोलन का असर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ इंटर्न डॉक्टरों की ट्रेनिंग और इंटर्नशिप पर भी पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User