सुलतानपुर के रानीपुर कायस्थ में भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर विशेष महाआरती, डॉ. राजीव श्रीवास्तव व डॉ. जेबी सिंह रहे मुख्य यजमान
कादीपुर के शाहगंज रोड स्थित रानीपुर कायस्थ गांव में भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर दिव्य महाआरती का आयोजन मन्दिर समिति द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सुलतानपुर जनपद के प्रख्यात चिकित्सक ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ राजीव श्रीवास्तव, डॉ जेबी सिंह रहे। महाआरती के उपरान्त बैठक आयोजित की गयी बैठक की अध्यक्षता मन्दिर के अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।


बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य यजमान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजीव ने कहा कि आज सुलतानपुर जिले के सबसे पुराने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सर्व समाज के साथ मुझे आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके लिए हम मन्दिर समिति के सभी पदाधिकारियों के आभारी हैं। भगवान चित्रगुप्त जी महाराज, मां दुर्गा, हनुमानजी की सुमधुर आरती ने ह्रदय को आह्लादित कर दिया।इस मन्दिर की उन्नति और प्रगति में हमारी जहां भी आवश्यकता होगी हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। यजमान के रूप में पहुंचे कादीपुर चिकित्सक संघ अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जेबी सिंह ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी महाराज हमारे सनातन परम्परा के देवता हैं इनकी पूजा सर्व समाज को करनी चाहिए।मन्दिर के विकास में हमारी जहां भी आवश्यकता होगी हम हमेशा सहयोग करते रहेंगे।आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मन्दिर समिति के अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आपसबके सहयोग और आशीर्वाद से हम और हमारी टीम पूरे समर्पण भाव के साथ मन्दिर के विकास में अपना योगदान दे रही है और आगे भी ऐसे ही देती रहेगी।इस अवसर पर डॉ छोटेलाल श्रीवास्तव,अच्छे लाल श्रीवास्तव,श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, रामचंद्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, तरुणेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आशू, सौरभ श्रीवास्तव,डॉ ओमप्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव,पुजारी धीरेंद्र पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)