सीधी-सिंगरौली NH-39 मार्ग बंद, भारी बारिश में बह गई खोखन नदी की पुल

Sunday, August 30, 2026 - 22:56
Updated: 12 hours ago
0
सीधी-सिंगरौली NH-39 मार्ग बंद, भारी बारिश में बह गई खोखन नदी की पुल

प्रथम न्याय न्यूज। मध्य प्रदेश के सीधी-सिंगरौली को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित नेशनल हाईवे-39 पर भारी बारिश के चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। देवसर के समीप खोखन नदी के ऊपर बनी पुल तेज बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गई। पुल टूटने के बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीधी-सिंगरौली NH-39 मार्ग का निर्माण पिछले करीब 15 वर्षों से चर्चा में रहा है। लंबे समय से निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद सड़क का काम अब तक पूरी तरह पूरा नहीं हो सका है। बारिश के मौसम में मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

खोखन नदी पर बनी पुल के टूटने से सीधी और सिंगरौली के बीच आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया, जिसके बाद प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User