चमोली: औली में भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास, पर्वतीय युद्ध कौशल पर जोर
चमोली। हिमालयी क्षेत्र में युद्ध की चुनौतियों से निपटने और आपसी सैन्य तालमेल मजबूत करने के उद्देश्य से भारत और अमेरिका की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं। औली में शुरू हुए इस अभ्यास में दोनों देशों के करीब 600-600 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।
भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास के 22वें संस्करण का उद्घाटन मंगलवार को औली स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। उद्घाटन समारोह में अमेरिकी सेना की 14वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने प्रतिभागी दलों को संबोधित किया।
यह संयुक्त अभ्यास औली के साथ राजस्थान स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भी आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्वतीय और अर्धपर्वतीय क्षेत्रों में एकीकृत युद्ध समूहों के संचालन के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। अभ्यास के दौरान पैदल सेना आधारित अभियानों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं रणनीति, तकनीक और संचालन प्रक्रियाओं को साझा करेंगी। संयुक्त योजना और अभियानों के क्रियान्वयन के माध्यम से आपसी अंतर-संचालनीयता को मजबूत किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग भू-भागों और चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों में समन्वित सैन्य अभियानों की क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)