किशोर की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा, करोड़ों रुपये कमाने के लालच में वारदात का आरोप; 5 हिरासत में

Tuesday, August 18, 2026 - 17:24
Updated: 4 days ago
0
किशोर की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा, करोड़ों रुपये कमाने के लालच में वारदात का आरोप; 5 हिरासत में

छोटे तालाब के धोबीघाट के पास 17 वर्षीय किशोर रेहान का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे करीब 1.20 करोड़ रुपये कमाने का लालच प्रमुख वजह सामने आया है। मामले में 20 वर्षीय जोहेब खान, 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और तीन विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस जांच के मुताबिक जोहेब ने खुद को डॉक्टर बताकर नाबालिगों से दोस्ती की थी। वह मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उन्हें रेहान की हत्या की साजिश में शामिल करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इसके बाद करीब 15-16 साल के एक लड़के की जरूरत बताई गई और रेहान को निशाना बनाया गया।

पेन और चाबी के छल्ले बेचता था रेहान-

मृतक की पहचान 17 वर्षीय रेहान के रूप में हुई। वह इकबाल मैदान और मोती मस्जिद क्षेत्र में पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। उसकी मां मजदूरी करती है। पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त को छोटे तालाब के धोबीघाट के पास अज्ञात शव मिला था, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि रेहान को कुछ युवकों ने 100 रुपये देने का झांसा देकर अपने साथ लिया था। रास्ते में आमिर और एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक भी उनके साथ हो गए। इसके बाद रेहान को छोटे तालाब के धोबीघाट की ओर ले जाया गया। इस दौरान जोहेब मोबाइल के जरिए उनके संपर्क में था।

हत्या के बाद तालाब के पास छोड़ा शव-

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रेहान की हत्या करने के बाद शव को छोटे तालाब के पास छोड़ दिया और अलग-अलग हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User