श्योपुर में जनसंवाद के दौरान भड़कीं रीना मीणा, अफसरों से बोलीं- “नेता आया है या तुम्हारा बाप?”

Sunday, August 30, 2026 - 22:53
Updated: 12 hours ago
0
श्योपुर में जनसंवाद के दौरान भड़कीं रीना मीणा, अफसरों से बोलीं- “नेता आया है या तुम्हारा बाप?”

मध्य प्रदेश के श्योपुर में मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा ने नेताओं की आवभगत को लेकर अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, “नेता आया है या तुम्हारा बाप आया है, जो खड़े हो जाते हो?” उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि उन्हें नेताओं से डर लगता है तो चूड़ी पहन लें, वह चूड़ी लाकर देंगी। 

रीना मीणा ने अफसरों से राजनीतिक दबाव में काम करने के बजाय नियमों के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नेताओं से डरने की जरूरत नहीं है, ज्यादा से ज्यादा तबादला ही हो सकता है। जनसंवाद कार्यक्रमों में नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याओं का समाधान कराने आती है, भाषण सुनने नहीं। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User