राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मंजूर; 9 साल में 17वीं बार मिली रिहाई

Tuesday, August 25, 2026 - 17:36
Updated: 2 months ago
0
राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मंजूर; 9 साल में 17वीं बार मिली रिहाई

मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। उसके काफिले में दो लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर, दो इनोवा और दो पुलिस एस्कॉर्ट वाहन शामिल थे। सुबह करीब 8 बजे वह सिरसा स्थित डेरे में पहुंचा।

राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा हुई थी। 9 साल में यह 17वीं बार है, जब वह पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है। इस साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को 30 दिन की पैरोल दी गई। 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद वह 25 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था।

जेल से बाहर रहने की पूरी ल‍िस्‍ट 

1. अक्टूबर 2020: 1 दिन की पैरोल

2. मई 2021: 1 दिन की पैरोल

3. फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो

4. जून 2022: 30 दिन की पैरोल

5. अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल

6. जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल

7. जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल

8. नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो

9. जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल

10. अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो

11. अक्टूबर 2024: 20 दिन की पैरोल

12. जनवरी 2025: 30 दिन की पैरोल

13. अप्रैल 2025: 21 दिन की फरलो

14. अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल

15. जनवरी 2026: 40 दिन की पैरोल

16. मई 2026: 30 दिन की पैरोल 

17. अगस्त 2026: 21 दिन की फरलो

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User