गुना की बेटी लक्ष्मी सहरिया ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की क्षेत्रिय ताइक्वांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं भाटापारा में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर महावीर पुरा गुना से लक्ष्मी सहरिया एवं शगुन सहरिया ने भाग लिया। जिसमे मालवा प्रांत एवं महाकौशल प्रांत से दो-दो मैच खेले जिसमें लक्ष्मी सहरिया विजेता रही एवं गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विजेता बहन को भारत कल्याण केंद्र समिति के मुकेश उपाध्याय, चंद्र शेखर कुशवाह विनोद रघुवंशी, अनिल भार्गव, भारत सुमन मंगल एवं संस्था के प्राचार्य संजय पाराशर खेल प्रतियोगिता प्रभारी वीरेंद्र गोस्वामी तथा समस्त विद्यालय परिवार ने गोल्ड मेडल विजेता लक्ष्मी सहरिया एवं सगुन सहरिया को शुभकामनाएं दी।
विजेता बहन आगामी अखिल भारतीय प्रतियोगिता मैं खंडवा में भाग लेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)