नमो घाट पर एयर शो देखने पहुंचे पीएम मोदी, जय श्रीराम के नारों से हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रास्ते में कई स्थानों पर तैयारियां की गई थीं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जय श्रीराम के नारों के बीच उनके स्वागत की व्यवस्था की गई। नमो घाट पर प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी एयर शो देखने पहुंचे।
‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम से आयोजित इस एयर शो का आयोजन भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के साथ प्रचंड हेलीकॉप्टर तथा सूर्यकिरण और सारंग टीमों के प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। गंगा के ऊपर विमानों की कलाबाजी देखने के लिए नमो घाट और आसपास के घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।
कार्यक्रम के मद्देनजर वाराणसी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। एयर शो के दौरान हवाई यातायात पर भी अस्थायी प्रतिबंध लागू किए गए, ताकि प्रदर्शन सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)