पीएम मोदी पर खरगे की टिप्पणी से विवाद, राजनाथ सिंह ने दी मर्यादा में रहने की नसीहत

Monday, October 26, 2026 - 13:59
0
पीएम मोदी पर खरगे की टिप्पणी से विवाद, राजनाथ सिंह ने दी मर्यादा में रहने की नसीहत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का विरोध करना, नीतियों पर सवाल उठाना और फैसलों की आलोचना करना सभी का अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह टिप्पणी केवल किसी व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अपनी गलती स्वीकार करने और खेद जताने के बजाय बयान को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कांग्रेस पर राजनीतिक ही नहीं, वैचारिक पतन का भी आरोप लगाया।

यह विवाद 25 अक्टूबर को पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। खरगे भाषण दे रहे थे, तभी श्रोताओं में से एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर टिप्पणी की। इसके जवाब में खरगे ने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं होंगे और जनता की सेवा करने के उनके संकल्प पर इसका असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनता नेताओं के आचरण पर नजर रखती है और उचित समय पर अपना जवाब देती है।

इस मामले को लेकर भाजपा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया। वहीं, विवाद ने भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User