NH-हाईवे पर गौवंश दिखे तो Google Maps से मिलेगी नजदीकी गौशाला की जानकारी
जिले में NH/Highway पर आवारा अथवा बेसहारा गौवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए, आमजन की सुविधा के लिए NH/Highway के आसपास स्थित गौशालाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
यदि किसी नागरिक को NH/Highway पर गौवंश दिखाई देता है, तो वह संबंधित गौशाला की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सूचना दे सकता है। उपलब्ध सूची में गौशाला का नाम, पता, संपर्क नंबर, NH/Highway से दूरी तथा Google Maps Location/Route दिया गया है।
Google Maps का उपयोग कैसे करें:
1. सूची में दी गई गौशाला के सामने “Route देखें” पर क्लिक करें।
2. Google Maps में गौशाला का स्थान खुलेगा।
3. अपनी वर्तमान लोकेशन से संबंधित गौशाला तक Route/Directions देखा जा सकता है।
4. NH/Highway के पास स्थित गौशाला की पहचान कर आवश्यकता अनुसार संबंधित गौशाला से संपर्क किया जा सकता है।
5. गौवंश से संबंधित सूचना देते समय स्थान की सही जानकारी एवं नजदीकी गौशाला की जानकारी साझा करने का प्रयास करें।
इस पहल का उद्देश्य NH/Highway पर गौवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना, गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आमजन को निकटतम गौशाला तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करना है।
आमजन से अपील है कि NH/Highway पर गौवंश दिखाई देने की स्थिति में सावधानी बरतें, वाहन की गति नियंत्रित रखें तथा संबंधित स्थान की सूचना उपलब्ध कराकर गौवंश की सुरक्षा में सहयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)