गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thursday, August 20, 2026 - 22:37
Updated: 2 months ago
0
गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला गुना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश हत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बताया कि 19 अगस्त की रात उमरिया रोड पर एक गाय के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिला था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और प्रकरण दर्ज कराया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संगठन ने सकतपुर क्षेत्र में पूर्व में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले का भी उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विहिप बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा समाज में कानून का संदेश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User