मुस्कान हत्याकांड: देर रात मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी इमरान गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Friday, August 28, 2026 - 14:32
0
मुस्कान हत्याकांड: देर रात मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी इमरान गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय छात्रा मुस्कान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के दौरान राजौरी गार्डन इलाके में पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें इमरान के पैरों में गोलियां लगीं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त हाड़ेश्वर वी. स्वामी के मुताबिक, 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजे तिलक नगर थाना क्षेत्र में मुस्कान की हत्या हुई थी। वारदात के बाद मुख्य संदिग्ध इमरान मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में अभियान शुरू किया।

पुलिस को आरोपी के राजौरी गार्डन इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो पुलिस के मुताबिक इमरान ने पुलिसकर्मियों पर चार राउंड फायर किए। इसके जवाब में पुलिस ने सात राउंड फायरिंग की, जिनमें से तीन गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं।

घायल होने के बाद पुलिस ने इमरान को हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब हत्या की वजह, वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपी के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User