वृंदावन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत; एक गंभीर

Friday, August 21, 2026 - 12:29
Updated: 2 days ago
0
वृंदावन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत; एक गंभीर

मथुरा। वृंदावन के रुक्मणि विहार स्थित निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में देर रात बड़ा हादसा हो गया। दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग और निर्माण सामग्री गिर गई। हादसे में चार मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आलम और रिफ्यूल तथा नेपाल निवासी शिवराम के रूप में हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय दिलदार का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

परिजनों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों के साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User