हाथरस में 7 बेड के नए वार्ड का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर भी शुरू किया

Thursday, September 17, 2026 - 20:06
Updated: 3 days ago
0
हाथरस में 7 बेड के नए वार्ड का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर भी शुरू किया

हाथरस, मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान -2026 के अंतर्गत जनपद हाथरस में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मा0 प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 शासन, श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी द्वारा जिला महिला अस्पताल, हाथरस में 07 बेड के नवीन वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने वार्ड में भर्ती महिलाओं को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।जिला महिला अस्पताल में स्थापित नवीन वार्ड में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन ऑपरेशन के पश्चात देखभाल एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स ने बताया कि जनपद हाथरस में प्रतिमाह गंभीर एनीमिया एवं अन्य कारणों से लगभग 400 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाता है। इनमें से लगभग 200 महिलाओं को दवाओं, आयरन सुक्रोज एवं एफ.सी.एम. इंजेक्शन आदि के माध्यम से उपचारित किया जाता है, जबकि शेष लगभग 200 महिलाओं का प्रसव सीजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित कराया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला महिला अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 30 से 35 सीजेरियन ऑपरेशन किए जाते थे। नवीन वार्ड के संचालन के पश्चात अस्पताल की क्षमता में वृद्धि होगी तथा प्रतिमाह लगभग 100 सीजेरियन ऑपरेशन किए जा सकेंगे। उद्घाटन के समय वार्ड में 04 महिलाएं भर्ती थीं, जिनका सीजेरियन ऑपरेशन किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वेद प्रकाश द्वारा मा0 मंत्री जी से जनपद में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं एक निश्चेतक की तैनाती किए जाने का अनुरोध किया गया, जिससे जनपद वासियों को सीजेरियन ऑपरेशन की सुविधा का और अधिक लाभ मिल सके।मा0 मंत्री जी द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस में आयोजित रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया गया। शिविर में 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उद्घाटन के समय तक 12 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जा चुका था। अवगत कराया गया कि ब्लड बैंक में 825 यूनिट रक्त सुरक्षित रखने की क्षमता है तथा रक्त को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखा जाता है, ब्लड बैंक में ब्लड को 05 वर्ष तक सुरक्षित रखा जा सकता है। रक्तदान शिविर के माध्यम से जनपद में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

मा0 मंत्री जी द्वारा बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित इमरजेन्सी वार्ड का निरीक्षण किया गया। पूर्व में संचालित इमरजेन्सी में 06 बेड की व्यवस्था थी, जिसके कारण मरीजों, तीमारदारों एवं चिकित्सकीय स्टाफ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नवनिर्मित इमरजेन्सी वार्ड में अब 18 बैड की व्यवस्था की गई है। साथ ही मेडिकल स्टाफ के लिए अलग कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

महोदया द्वारा इमरजेन्सी में भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा गया तथा उनके उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया। मरीजों द्वारा संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई। कार्यक्रम के अंत में मा0 मंत्री जी द्वारा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्री प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सूर्य प्रकाश, डा0 दिनेश एम. सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User