लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर छापे, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

Tuesday, August 18, 2026 - 17:19
Updated: 2 months ago
0
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर छापे, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

इंदौर में लोकायुक्त की टीमों ने सिलिकॉन सिटी स्थित तीन मंजिला मकान, अधीक्षण यंत्री के कार्यालय, पीथमपुर और धार में ट्रांसफार्मर निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी फैक्ट्रियों तथा मुरैना स्थित मकान सहित कुल नौ ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार शिवराम सेमिल का करीब 33 वर्षों का सेवाकाल रहा है, जिसमें उनकी कुल वैध नेट आय लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। जबकि जांच में उनके द्वारा लगभग 6.5 से 7.16 करोड़ रुपये तक की संपत्ति और व्यय सामने आया है, जो उनकी वैध आय से करीब 258 प्रतिशत अधिक है। लोकायुक्त की तलाशी में इंदौर स्थित आवास से लगभग 300 ग्राम सोने के आभूषण, 3 से 3.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण, करीब 3 लाख रुपये नकद, एसबीआई बैंक का एक लॉकर तथा कई संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के परिजनों और करीबियों के नाम पर कई प्लॉट, फर्म और ट्रांसफार्मर बनाने एवं सुधारने वाली फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिन्हें बिजली कंपनी के खराब ट्रांसफार्मरों के टेंडर मिलते रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User