सुल्तानपुर में कृष्ण चन्द्र पाठक बने विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी
सुल्तानपुर(आरएनआई)विश्व हिंदू महासंघ ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कृष्ण चन्द्र पाठक उर्फ किशन पाठक को सुल्तानपुर जनपद के गोरक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। 13 अक्टूबर 2026 को हुए इस मनोनयन को जनपद में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश नेतृत्व की सहमति और संस्तुति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के परामर्श तथा प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना की संस्तुति पर मनोनयन की प्रक्रिया पूरी हुई। गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री हरवेन्द्र राघव और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला की ओर से इसकी घोषणा की गई।
*गौ-संरक्षण और संगठन विस्तार पर रहेगा जोर*
मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि कृष्ण चन्द्र पाठक संगठन के प्रति निष्ठा एवं अनुशासन बनाए रखते हुए गौ-संरक्षण से जुड़े कार्यों और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में सुल्तानपुर जनपद में गोरक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को व्यापक बनाने और संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती देने की अपेक्षा की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की उम्मीद जताई है। अब जिलाध्यक्ष के रूप में पाठक के सामने जनपद में संगठन को सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और निर्धारित उद्देश्यों को धरातल पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)