एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्टूबर तक रोक, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

Saturday, October 17, 2026 - 17:07
0
एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्टूबर तक रोक, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से रियाद, जेद्दा और दम्माम जाने या वहां से भारत आने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।

एयरलाइंस ने यह कदम क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरों और नागरिक हवाई अड्डों पर हमलों की खबरों के बीच उठाया है। कंपनियों का कहना है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू करने का फैसला हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

रद्द की गई उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को पूरी राशि वापस लेने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा, निर्धारित शर्तों के तहत कुछ यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के एक बार यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा भी मिल सकती है। 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकटों पर, 9 से 25 अक्टूबर के बीच की यात्रा के लिए यह सुविधा उपलब्ध है। यात्री 10 नवंबर तक की यात्रा के लिए तारीख बदलने का विकल्प चुन सकते हैं।

एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति और रिफंड या रीबुकिंग की जानकारी के लिए संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ग्राहक सेवा केंद्र या टिकट बुकिंग कार्यालय से संपर्क करें। यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह भी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User