जन्माष्टमी: मथुरा में आज जन्मेंगे कन्हाई, नंदगांव में कल मनेगी जन्माष्टमी; बरसाना से आएंगे ग्वाल

Friday, September 4, 2026 - 23:45
0
जन्माष्टमी: मथुरा में आज जन्मेंगे कन्हाई, नंदगांव में कल मनेगी जन्माष्टमी; बरसाना से आएंगे ग्वाल

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है, वहीं कान्हा की क्रीड़ा स्थली नंदगांव भी अपने लाला के जन्मोत्सव की तैयारियों में पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। नंदगांव स्थित नंदीश्वर पहाड़ी पर बने नंदभवन में शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मध्यरात्रि में जैसे ही नंदबाबा के घर लाला के जन्म की खुशखबरी होगी, पूरा नंदभवन बधाइयों और जयकारों से गूंज उठेगा।

जन्मोत्सव से पहले नंदबाबा मंदिर में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रात करीब साढ़े आठ बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके बाद ब्रज की प्रसिद्ध ढांढ-ढांढिन लीला प्रस्तुत की जाएगी। इस लीला के माध्यम से नंदबाबा के घर आने वाली खुशियों और बधाइयों के माहौल को जीवंत किया जाएगा।

मध्यरात्रि में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्म के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद परंपरागत विधि-विधान के साथ सवा मन पंचामृत सामग्री से कान्हा का विशेष अभिषेक किया जाएगा। जन्मोत्सव के दौरान नंदभवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

वहीं नंदोत्सव से पहले बरसाना के ग्वाल भी नंदगांव पहुंचेंगे। यहां वे नंदगांव के ग्वालों के साथ मिलकर समाज गायन के माध्यम से नंदबाबा और यशोदा मैया को लाला के जन्म की बधाई देंगे। बरसाना से आने वाले ग्वालों का बधाई के लड्डू भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User