जन्माष्टमी से दीपावली तक पेट्रोल-डीजल पर बंपर ऑफर, ₹2.50 प्रति लीटर तक मिलेगा सीधा लाभ

Friday, September 4, 2026 - 23:40
Updated: 6 hours ago
0
जन्माष्टमी से दीपावली तक पेट्रोल-डीजल पर बंपर ऑफर, ₹2.50 प्रति लीटर तक मिलेगा सीधा लाभ

स्थानीय बजरंगड़ बायपास स्थित भदावर फिलिंग स्टेशन पर एक आकर्षक डिस्काउंट योजना का शुभारंभ कैट के प्रदेश सचिव , व्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल के कर कमलों से संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में पेट्रोल पंप संचालक मानसिंह भदौरिया एवं कुशल भदौरिया द्वारा मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया ।

तदुपरांत महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर इस आकर्षक डिस्काउंट योजना का भव्य शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर संस्था के संचालक कुशल भदौरिया द्वारा बताया गया कि दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन चालकों को ₹ 300/- का डीज़ल पेट्रोल लेने पर एवं चार पहिया वाहन धारकों को ₹ 2000/- का डीज़ल पेट्रोल लेने पर एक लकी कूपन भेंट किया जाएगा । दिन भर में एकत्रित कूपनों का दूसरे दिन शाम को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा जिसमें विजेता को एक ग्राम चाँदी का सिक्का भेंट किया जाएगा।

यह योजना जन्माष्टमी से प्रारंभ होकर दीपावली तक जारी रहेगी एवं प्रतिदिन लकी ड्रॉ खोला जाएगा ।

बड़े वाहन धारकों एवं अन्य उपभोक्ताओं को एक मुश्त ₹ 10000/- का डीज़ल पेट्रोल कृय करने पर बिना किसी ड्रॉ के त्वरित एक ग्राम चाँदी का सिक्का भेंट किया जाएगा , जो एक प्रकार से ₹ 2/50 प्रति लीटर तक का सीधा लाभ उपभोक्ता को देगा ।

निश्चित ही महंगाई के इस दौर में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर इस प्रकार के डिस्काउंट से आमजन को राहत मिलेगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User