एसआईआर पर जयराम रमेश का दावा: 7.8 करोड़ नाम हटे, 5.43 करोड़ मतदाताओं से मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज

Sunday, September 20, 2026 - 20:09
0
एसआईआर पर जयराम रमेश का दावा: 7.8 करोड़ नाम हटे, 5.43 करोड़ मतदाताओं से मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के पहले और दूसरे चरण में अब तक 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उनके मुताबिक यह एसआईआर से पहले की मतदाता सूची के करीब 13 प्रतिशत के बराबर है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जून 2025 में बिहार से एसआईआर की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू किया था। इसके बाद नवंबर 2025 में 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरा चरण शुरू किया गया।

कांग्रेस नेता के अनुसार, एसआईआर का तीसरा चरण 2026 के मध्य में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों के आधार पर 36.06 करोड़ मतदाताओं में से 6.18 करोड़ नाम हटाए गए हैं। उनके मुताबिक यह कुल मतदाताओं का 17 प्रतिशत से अधिक है।

जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि 5.43 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी कर मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि सत्यापन पूरा नहीं होने की स्थिति में इन मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User