मुंबई में भीषण सड़क हादसा: कोस्टल रोड पर ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, एक गंभीर

Sunday, September 20, 2026 - 12:46
0
मुंबई में भीषण सड़क हादसा: कोस्टल रोड पर ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, एक गंभीर

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला कॉलेज के सामने हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही एक लग्जरी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और ब्रिज से नीचे जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और कार में सवार चारों लोगों को उपचार के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक 20 वर्षीय युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मृतकों की पहचान 21 वर्षीय शनाय गजल और 17 वर्षीय धीरिया सेठ के रूप में हुई है। वहीं, एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की भी मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार अधिक होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User