खबर का असर: मुख्यमंत्री के रडार पर मथुरा का एआरटीओ कार्यालय, दलालों की रोजीरोटी पर संकट, अधिकारी मौन

भानु प्रकाश शर्मा

Friday, September 11, 2026 - 18:15
Updated: 11 hours ago
0
खबर का असर: मुख्यमंत्री के रडार पर मथुरा का एआरटीओ कार्यालय, दलालों की रोजीरोटी पर संकट, अधिकारी मौन

मथुरा। विगत दिनों हापुड़ न्यूज एवं अन्य कोई और समाचार पत्र में एआरटीओ कार्यालय एवं दलालों की मिली भगत एवं भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में प्रकाशित समाचार के चलते कार्यालय में हड़कम्प मचा हुआ है। लखनऊ स्तर तक समाचार की गूंज ने एआरटीओ कार्यालय के भ्रष्ट अधिकारियों एवं उनके दलालों में खलबली मची हुई है। समाचार प्रकाशित होते ही हमारे संवाददाता के पास दलालों के अन्य माध्यमों से फोन काॅल आने शुरू हो गये और कभी गिड़गिड़ाने और कभी धमकाने की भाषा में बात की जाने लगी। साथ ही कुछ कथित पत्रकारों ने भी समझौता करवाने जैसी बात रखने की कोशिश की। ये अधिकारी अब भी दलालों के साथ मिलकर लालच की पराकाष्ठा पार कर चुके है इन्हें राज्य में बैठी योगीसरकार का बिल्कुल भय नहीं है। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ स्तर पर पहुंची गूंज ने एआरटीओ तक की कुर्सी खतरे में डाल दी है साथ ही अधिकारियों को भी इधर से उधर करने की बात भी सामने आ रही है। यहां तक कि कानपुर एआरटीओ कार्यालय जैसे रेड मथुरा में भी डाली जा सकती है। एन्टी करप्शन टीम की निगरानी में भी यह कार्यालय आ चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User