जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से मचा हड़कंप
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ग्वारीघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में 15 होमगार्ड जवानों को लेकर पेट्रोलिंग कर रही मोटरबोट अचानक बंद हो गई। बीच धार में इंजन फेल होने के बाद मोटरबोट में पानी भरने लगा और देखते ही देखते वह नदी में डूब गई। हादसे के दौरान जवानों में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि मोटरबोट में सवार सभी 15 होमगार्ड जवानों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। नाव के डूबने के बाद जवानों ने लाइफ जैकेट की मदद से खुद को संभाले रखा। इसी दौरान आसपास मौजूद स्थानीय नाविक भी मदद के लिए पहुंच गए और सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान नर्मदा में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज बहाव के बीच मोटरबोट का इंजन अचानक बंद हो गया। इंजन बंद होने के बाद नाव तेज बहाव की चपेट में आ गई और उसमें पानी भरने लगा। कुछ ही देर में मोटरबोट पूरी तरह नदी में समा गई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि लाइफ जैकेट और स्थानीय नाविकों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। सभी 15 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)