लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त; महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

Monday, August 31, 2026 - 11:09
0
लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त; महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में लगातार हुई भारी बारिश के कारण करीब छह दशक पुराना पुल क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। राजदंडा नदी पर बने इस पुल के टूटने से महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पुल से वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, राजदंडा नदी पर बने इस पुल का निर्माण करीब 1960 से 1965 के बीच हुआ था। शनिवार को लगातार तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। तेज धार और पानी के दबाव के चलते पुल का एक पिलर धंस गया, जिसके बाद पुल का एक हिस्सा नीचे गिर गया।

पुल की मौजूदा स्थिति बेहद जर्जर और खतरनाक बताई जा रही है। प्रशासन ने किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए तत्काल पुल पर आवागमन बंद करा दिया। छोटे-बड़े सभी वाहनों को पुल से गुजरने पर रोक लगा दी गई है।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने बास्करचा के रास्ते महुआडांड़ तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से यातायात की व्यवस्था की है। हालांकि, मुख्य मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना इस रास्ते से आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

रविवार को पुल के ध्वस्त होने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुल की जल्द मरम्मत कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है। साथ ही जब तक नया या सुरक्षित मार्ग उपलब्ध नहीं होता, तब तक लोगों के लिए बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User