सुदिव्य कुमार को अंतिम विदाई, भावुक हुए हेमंत सोरेन; बोले- झारखंड ने कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व खोया

Monday, September 7, 2026 - 13:25
0
सुदिव्य कुमार को अंतिम विदाई, भावुक हुए हेमंत सोरेन; बोले- झारखंड ने कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व खोया

गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार ने अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से राज्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवाओं और जनप्रतिनिधि के रूप में निभाई गई भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं।

इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User