रांची थाने में बवाल: 6 चोरों को छोड़ने पर भिड़े पुलिसवाले, मुंशी ने ASI को पीटकर किया बेहोश

झारखंड के रांची में एएसआई और थाने के मुंशी के बीच मारपीट हो गई। एएसआई का आरोप है कि थाने के मुंशी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर मारपीट की। दोनों के बीच रथ मेले से चोरी और छिनतई के आरोप में गिरफ्तार लोगों को छोड़े जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में हंगामा खड़ा हो गया। जहां ये मामला एसएसपी तक पहुंच गया। 

Monday, June 30, 2025 - 16:25
0
रांची थाने में बवाल: 6 चोरों को छोड़ने पर भिड़े पुलिसवाले, मुंशी ने ASI को पीटकर किया बेहोश

रांची (आरएनआई) झारखंड के रांची में एक एएसआई और थाने के मुंशी के बीच मारपीट हो गई। मुंशी ने एएसआई की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद थाना परिसर में खूब हंगामा हुआ और थाना जंग का मैदान बन गया। फिर ये मामला एसएसपी तक के पास पहुंच गया। दोनों के बीच थाने में बंद चोरों को छोड़े जाने को लेकर बहस शुरू हुई थी और फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसमें थाना मुंशी ने एएसआई की पिटाई कर दी।

धुर्वा थाना में एएसआई सुदीन रविदास और थाने के मुंशी उदय शंकर यादव के बीच मारपीट हुई। ASI सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि धुर्वा थाने के मुंशी उदय शंकर यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। दरअसल, यह घटना चोरी और छिनतई के आरोप में धुर्वा थाना में पकड़े गए 12 संदिग्धों में से आधा दर्जन संदिग्धों को बिना कारण थाना से छोड़ने पर, सवाल पूछे जाने के बाद हुआ था।

पीड़ित एएसआई ने बताया कि 27 जून को रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक रथ मेला का आयोजन किया गया था। इसी मेले से चोरी और छिनतई करने के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें धुर्वा थाना में बंद किया गया था। सभी संदिग्धों को जेल में बंद करने के बाद एएसआई सुदीन रविदास ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट गए थे। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर लौटे तो उन्होंने देखा कि 12 में से आधे यानी 6 आरोपियों को थाना से बगैर किसी कारण बताएं मुंशी उदय शंकर यादव ने छोड़ दिया था।

इसी को लेकर एएसआई और मुंशी के बीच विवाद शुरू हुआ था। जब ASI ने उदय शंकर यादव से इसको लेकर सवाल किया तो वह आग बबूला हो गए और पुलिस पदाधिकारी एएसआई सुदीन रविदास के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एएसआई बेहोश हो गए। हालांकि थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और मामले को किसी तरह शांत कराया।

इसे लेकर पीड़ित एएसआई सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआइजी से शिकायत करते हुए आरोपी मुंशी पर कार्रवाई करने की मांग की। इधर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट और अनुशासनहीनता मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जांच के निर्देश दिए हैं। झारखंड में पुलिस थाना में ही पुलिस पदाधिकारी के पीटे जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। धुर्वा थाना की घटना से पहले रांची के ही लालपुर थाने में पदस्थापित एएसआई सुनील मुर्मू कीदो युवकों रवि रंजन और विनोद ने थाना परिसर में ही बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User