राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; हाड़ौती में बिगड़े हालात
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 6 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हाड़ौती क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। झालावाड़ में मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
लगातार बारिश के कारण कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे में झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र में सबसे ज्यादा 300 एमएम यानी करीब 12 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बाकनी में 270 एमएम, पिड़ावा में 262 एमएम, रायपुर में 220 एमएम, मनोहरथाना में 101 एमएम, झालावाड़ शहर में 88 एमएम, अकलेरा में 78 एमएम और गंगधार में 71 एमएम बारिश दर्ज हुई।
हाड़ौती के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बूंदी में कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले। कई इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी जमा हो गया है।
उदयपुर संभाग में भी तेज बारिश
सोमवार को उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, झुंझुनूं और प्रतापगढ़ में भी तेज बारिश हुई।
लगातार बारिश के चलते बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है। कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इसके चलते प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)