हमीरपुर: सुजानपुर-ब्यास पुल के पास बस पर गिरा पहाड़ी का मलबा, बड़ा हादसा टला; चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
हमीरपुर। सुजानपुर में ब्यास पुल के पास वीरवार सुबह पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से सुजानपुर से पालमपुर जा रही निजी बस उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। समय रहते बस रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
मलबा गिरने से बस को नुकसान पहुंचा, जबकि चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित रहे। अचानक हुए भूस्खलन के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि मलबा गिरने से पहले ही बस को रोक लिया गया था, जिससे यात्रियों के न होने और चालक-परिचालक के सुरक्षित रहने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)