गुना कलेक्ट्रेट में बनेगा नया रिकॉर्ड रूम, आकर्षक एंट्रेंस और बेहतर सौंदर्यीकरण पर जोर
रिकॉर्ड रूम के लिए प्रस्तावित स्थल का कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम की डिजाइन सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार की जाए तथा परिसर का बेहतर सौंदर्यीकरण भी किया जाए।
अपर कलेक्टर ने दिए सुझाव, डिजाइन में सभी मानकों का रखें ध्यान
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ने भी प्रस्तावित डिजाइन एवं परिसर के विकास को लेकर सुझाव दिए। कलेक्टर ने कहा कि रिकॉर्ड रूम की डिजाइन इस प्रकार तैयार की जाए, जिससे सभी आवश्यक नॉर्म्स का पालन हो और भवन के साथ पूरा परिसर व्यवस्थित एवं सुंदर दिखाई दे।
उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान मौजूदा पेड़ों को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परिसर में चारों ओर पेवर लगाने तथा आकर्षक एंट्रेंस तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)