ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: 9 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
ग्रेटर नोएडा में चलती स्लीपर बस में आग लगने की दर्दनाक घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घटना में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)