पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, स्वस्ति वाचन से मिला आशीर्वाद
पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय जननेता महेंद्र सिंह सिसोदिया ‘संजु भैया’ के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को सिसोदिया कोठी, एबी रोड गुना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार स्वस्ति वाचन के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्री सिसोदिया के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर महेंद्र सिंह सिसोदिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, आत्मीयता और सेवा-भाव का वातावरण बना रहा। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर ने कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना से विशेष रूप से जोड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)