हिसार कोर्ट परिसर में गैंगवार: गैंगस्टर विनोद काना की गोली मारकर हत्या, साथी गंभीर घायल
हिसार के अदालत परिसर में गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे दिनदहाड़े हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। अदालत के मुख्य गेट के सामने दो हथियारबंद हमलावरों ने थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काना पर गोलीबारी कर दी। हमले में उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने कोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में विनोद काना पर फायरिंग शुरू की और इसके बाद उसे मुख्य गेट की ओर दौड़ाते हुए गोली मार दी। बताया जा रहा है कि करीब 30 सेकंड के दौरान 15 से 20 राउंड फायर किए गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध हमलावर को मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में हमलावरों के कुख्यात पानू गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)