दिल्ली के खुले नाले में बहा 15 वर्षीय मिथुन तीसरे दिन भी लापता, परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
दिल्ली के सरिता विहार स्थित जसोला इलाके में खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय किशोर मिथुन का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार दोपहर पतंग पकड़ने के दौरान मिथुन नाले में गिर गया था। इसके बाद से एनडीआरएफ, दमकल, डीडीएमए समेत कई एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।
शनिवार और रविवार को भी बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। तीसरे दिन भी नाले और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।
सर्च ऑपरेशन से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभियान तेज करने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि नाले में तेज बहाव और घनी झाड़ियों के बावजूद तलाशी प्रभावी तरीके से नहीं की जा रही है।
परिजनों का कहना है कि संबंधित एजेंसियां आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त संसाधनों के बजाय सीमित तरीके से तलाश कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से अभियान को और तेज करने की मांग की है।
वहीं, एनडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक नाले में पानी का बहाव काफी तेज है और आसपास घनी झाड़ियां मौजूद हैं। इन परिस्थितियों के कारण सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। एजेंसियां लगातार किशोर की तलाश में जुटी हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)