डीएमआरसी की बड़ी उपलब्धि, एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO प्रमाणन पाने वाला देश का पहला मेट्रो संगठन

Sunday, August 23, 2026 - 21:57
0
डीएमआरसी की बड़ी उपलब्धि, एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO प्रमाणन पाने वाला देश का पहला मेट्रो संगठन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीएमआरसी देश का पहला मेट्रो संगठन बन गया है, जिसे एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए नवीनतम आईएसओ प्रमाणन मिला है। यह प्रमाणन मुंबई मेट्रो लाइन-3 के एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए हासिल किया गया है।

डीएमआरसी के अनुसार, यह वैश्विक मानक किसी संगठन को अपनी परिसंपत्तियों के पूरे जीवनचक्र के दौरान बेहतर और व्यवस्थित प्रबंधन का ढांचा उपलब्ध कराता है। इसमें परिसंपत्तियों के प्रदर्शन, परिचालन जोखिम और उनके पूरे जीवनचक्र की लागत के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया जाता है।

प्रमाणन के लिए डीएमआरसी ने अपने एसेट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क को मजबूत किया। इसके तहत स्ट्रैटेजिक एसेट मैनेजमेंट प्लान में सुधार किया गया और एसेट मैनेजमेंट से जुड़े लक्ष्यों को संगठन की प्राथमिकताओं के साथ जोड़ा गया।

जोखिम आकलन और परिसंपत्तियों के जीवनचक्र से जुड़े नियंत्रणों को भी मजबूत किया गया। साथ ही कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर भी काम किया गया। एसेट मैनेजमेंट सिस्टम की निगरानी प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों, ऑडिट और प्रबंधन समीक्षा के जरिए की जा रही है।

डीएमआरसी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के करीब 33.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के परिचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User