गुना में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटल विस्तार, आयुक्त ने पेपरलेस ओपीडी और अस्पताल व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Friday, August 21, 2026 - 22:28
Updated: 1 day ago
0
गुना में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटल विस्तार, आयुक्त ने पेपरलेस ओपीडी और अस्पताल व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

आज 21 अगस्त को धन राजू एस.,आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा जिला गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राघोगढ़ का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित SADA व्यवस्था सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

आयुक्त द्वारा HMIS के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिन्हित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुठियाई का भी निरीक्षण किया गया। यहां संचालित पेपरलेस ओपीडी व्यवस्था का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। जिले में वर्तमान में समस्त CHC एवं PHC के साथ-साथ PHC रुठियाई एवं PHC बजरंगगढ़ में पेपरलेस व्यवस्था लागू की जा रही है। विगत 15 अगस्त 2026 से PHC रुठियाई में संचालित पेपरलेस ओपीडी व्यवस्था की आयुक्त महोदय ने सराहना करते हुए स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्य को उत्कृष्ट बताया।

इसके पश्चात आयुक्त द्वारा जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सकों एवं स्टाफ से पेपरलेस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए।

जिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन MCH भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए 26 जनवरी 2027 तक भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेपरलेस प्रक्रिया, डिजिटाइजेशन एवं स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक के अधिकतम उपयोग के संबंध में चर्चा की गई।

उन्होंने जिले के CHC, PHC, सिविल अस्पताल एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पेपरलेस प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करने, ABHA ID को प्राथमिकता देने तथा OPD कवरेज में और वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही EHR (Electronic Health Record) के उपयोग एवं कवरेज को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन यंत्री श्री बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, जिला चिकित्सालय से डॉ. आर.एस. भाटी एवं डॉ. गौरव तिवारी, BMO राघोगढ़ डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अस्पताल प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह तथा जिला CPHC सलाहकार सत्येंद्र शर्मा 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User