एनालॉग पनीर-मावा पर प्रशासन का शिकंजा, तीन डेयरियों से खाद्य नमूने लिए
एनालॉग पनीर एवं मावा पर प्रतिबंध के संबंध में जारी निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को फूड सेफ्टी टीम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से शहर की डेयरियों का निरीक्षण किया। उक्त कार्यवाही कलेक्टर किशोर कुमार के निर्देशों के तहत की जा रही हैं।
निरीक्षण में संयुक्त दल ने डेली नयापुरा स्थित डेली नीड्स डेयरी,ममता डेयरी तथा हाटरोड पर श्याम डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान श्याम डेयरी से मावा, पनीर, मलाई बर्फी एवं घी तथा अन्य डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर एवं मावा के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने तथा प्रतिबंधित अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थों का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम, फूड सेफ्टी ऑफिसर श्री नवीन जैन तथा श्री रवि शिवहरे शामिल रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं प्रतिबंधित एनालॉग पनीर एवं मावा के विक्रय के विरुद्ध जिले में निरंतर जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)