आतिशबाजी कारोबारियों को सीएम योगी ने दिलाया भरोसा, नहीं होने देंगे व्यापारियों का उत्पीड़न अनुभव अग्रवाल

Friday, October 23, 2026 - 19:59
Updated: 18 hours ago
0
आतिशबाजी कारोबारियों को सीएम योगी ने दिलाया भरोसा, नहीं होने देंगे व्यापारियों का उत्पीड़न अनुभव अग्रवाल

हाथरस,अनुभव अग्रवाल एवं उनकी बेटी सिद्धि अग्रवाल सीएम योगी जी को ठाकुर जी की चुनरी व प्रसादी  भेंट करते हुए 

वर्ष के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के पर्व पर जहां दीपों के पर्व दीपावली को भारी धूमधाम के साथ मनाया जाता है,वहीं इस पर्व पर हर्ष और उल्लास के साथ भारी आतिशबाजी की जाती है और आतिशबाजी का कार्य करने वाले कारोबारियों को आने वाली समस्याओं व अड़चनों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आतिशबाजी कारोबारियों द्वारा लखनऊ में मुलाकात कर उनका जहां भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए उनके निदान का अनुरोध किया गया है।फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से भेंट करके दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया और एक ज्ञापन भी दिया गया ।जिसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त आतिशबाजी व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि किसी भी व्यापारी का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। प्रदेश की सरकार द्वारा समस्त आतिशबाजी व्यापारियों के हित के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँगे । प्रतिनिधि मंडल में शामिल व्यापारियों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार सभी आतिशबाजी व्यापारियों के साथ है। उत्तर प्रदेश के आतिशबाजी कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान प्रमुख पटाखे व्यवसायी अनुभव अग्रवाल ने अपनी पुत्री सिद्धि अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री को ठाकुर जी की चुनरी और प्रसादी भेट की गई।प्रतिनिधिमंडल में संगठन के संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल,अध्यक्ष हेमन्त चाँदना, महासचिव महेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, कार्यालय व मीडिया प्रभारी राकेश कटारिया शामिल थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User