त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर व्यापारियों से संवाद

Friday, October 23, 2026 - 20:00
Updated: 17 hours ago
0
त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर व्यापारियों से संवाद

हाथरस, आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने पुलिस कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बाजारों में सुरक्षा, प्रभावी गश्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। व्यापारियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। बैठक में सीओ नगर हिमांशु माथुर और प्रभारी यातायात अनूप कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User