बरेली एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव की 10 मिनट की मुलाकात, बूथ मजबूत करने और नए मतदाता जोड़ने पर जोर

Friday, October 23, 2026 - 12:57
0
बरेली एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव की 10 मिनट की मुलाकात, बूथ मजबूत करने और नए मतदाता जोड़ने पर जोर

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को बरेली एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। करीब दस मिनट के इस संक्षिप्त ठहराव के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उनकी इस मुलाकात के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल देखने को मिली।

अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और नए मतदाताओं को जोड़ने पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में सक्रियता बढ़ाने और संगठन की पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव बरेली से रामपुर गए थे, जहां उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता आजम खां और उनके परिजनों से मुलाकात की। वापसी के दौरान बरेली एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं से उनकी संक्षिप्त मुलाकात हुई। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियों और मतदाताओं से जुड़ने के प्रयासों को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User