मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा पहुंचकर चित्रकूट बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

Sunday, August 30, 2026 - 14:02
Updated: 21 hours ago
0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा पहुंचकर चित्रकूट बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा पहुंचकर चित्रकूट में अतिवृष्टि और मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

बैठक के दौरान डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User