अघोर चतुर्दशी समारोह में बाबा कीनाराम जी महाराज का 427वां प्राकट्योत्सव आयोजित
भगवान भूतभावन महादेव की अघोर नगरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अघोर चतुर्दशी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी पावन तिथि पर महादेव के अंशावतार एवं परम पूज्य अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम जी महाराज का 427वां प्राकट्योत्सव उनकी तपस्थली हरिश्चन्द्र घाट पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित होगा।
समारोह के दौरान श्मशान पीठ पूजन एवं योगिनी चक्र पूजन का भी आयोजन किया जाएगा। पूजन में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला साधकों के लिए पूजन के समय लाल वस्त्र धारण करना अनिवार्य रखा गया है।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समारोह में सपरिवार शामिल होकर बाबा कीनाराम जी महाराज के प्राकट्योत्सव में सहभागिता करने का आग्रह किया है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)