टीकमगढ़ में कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य केंद्र की पोल, BP जांचने में चूकीं CHO को नोटिस के निर्देश

Sunday, August 30, 2026 - 14:02
Updated: 2 months ago
0
टीकमगढ़ में कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य केंद्र की पोल, BP जांचने में चूकीं CHO को नोटिस के निर्देश

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के सापोन उप स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोतिय के सामने चो रितु अहिरवार महिला मरीज का ब्लड प्रेशर सही तरीके से नहीं नाप सकीं। कलेक्टर ने उनसे शैक्षणिक योग्यता और डिग्री की जानकारी ली और मौके पर ही बीपी जांचने का तरीका समझाया।

इसके बाद कलेक्टर ने उपस्थिति और पेशेंट रजिस्टर की जांच की। इनमें भी अनियमितताएं मिलीं। मामले में बीएमओ को जांच करने और चो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

कलेक्टर श्रोतिय शनिवार को समरा गांव में जन विश्वास शिविर में पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों ने सापोन उप स्वास्थ्य केंद्र के नियमित रूप से नहीं खुलने और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत की। इसके बाद कलेक्टर ने रास्ते में ही स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर चो रितु अहिरवार मौजूद मिलीं। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने केंद्र की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड की जांच की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User