'सीईसी इस्तीफा दो': आप का दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी जेन जी से जुड़ने की सलाह
आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दो अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।
सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट के जरिए लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेन जी यानी नई पीढ़ी से जुड़ने का तरीका बताया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री को जेन जी के साथ संवाद और जुड़ाव को लेकर अपनी बात रखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)