रेडक्रॉस भवन में कैंसर निदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित, 8 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दिया परामर्श

Wednesday, August 19, 2026 - 22:32
Updated: 3 days ago
0
रेडक्रॉस भवन में कैंसर निदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित, 8 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दिया परामर्श

आज 19 अगस्त को रेड क्रॉस भवन में कैंसर रोग निदान शिविर एवं जागरूकता शिविर आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर संघ अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह किरार तथा मुख्य वक्ता मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ अमय बियानी रहे, डॉ बिहानी द्वारा बताया गया कि अब कैंसर ला इलाज नहीं है, इसका समय पर रहते निदान कर अगर उपचार सही ढंग से शुरू कर दिया जाए तो 90% से अधिक स्थिति में यह बिल्कुल ठीक हो जाता है, डा बियानी ने यह भी बताया कि तंबाकू खाना शराब पीना इत्यादि आदतें ही व्यक्ति को रोगी बनाने की ओर अग्रसर करती हैं, जबकि अगर व्यक्ति स्वस्थ जीवन शैली अपनायेगा तब निश्चित रूप से कैंसर की रोकथाम की जा सकती है एवं इस बीमारी से बचा जा सकता है, आजकल उपचार की भी नई विधि चल गई है इसके अलावा कुछ प्रकार के कैंसर की रोक थाम के लिए वैक्सीन भी बना ली गई है,आशीष मंगल ने उक्त अवसर पर डा वियानी से प्रश्न किया कि क्या वायोप्सी के पश्चात कैंसर फैलने की आशंका रहती है और दूसरा बाजार में मिलने वाले पेस्टीसाइड वाले खाद्य पदार्थो से कैंसर फैल सकता है। इन प्रश्नों का डॉक्टर बियानी द्वारा बड़ी सफलता से उत्तर दिया गया, कार्यक्रम में पेंशनर संघ के सचिव श्री बंसल एवं अन्य सदस्य तथा रेडक्रास के प्रदेश प्रतिनिधि नर्मदा शंकर भार्गव, प्रदीप जैन, डॉ रामवीर सिंह, डॉ भूपेंद्र ठाकरे, सेवा भारती सचिव मनोज रघुवंशी, रविन्द्र सिंह रघुवंशी एडवोकेट, के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम उपरांत 8 रोगियों का निशुल्क परीक्षण कर उनको परामर्श दिया, कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश जैन ने किया जबकि आभार प्रदर्शन नर्बदा शंकर भार्गव ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User