जन्माष्टमी महोत्सव पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, धाकड़ समाज ने किया स्वागत

Friday, September 4, 2026 - 23:39
Updated: 6 hours ago
0
जन्माष्टमी महोत्सव पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, धाकड़ समाज ने किया स्वागत

 भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव को यादव समाज द्वारा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गुना जिले के गांव-गांव से बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए।जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर निकाला गया चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ लक्ष्मीगंज पहुंचा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। इस दौरान सुगन चौराहा पर धाकड़ किरार महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज धाकड़, पूर्व मंडी अध्यक्ष मेहरबानसिंह धाकड़, रतीराम धाकड़, महेन्द्रसिंह पटवारी, दामोदर धाकड़, लालसिंह धाकड़, ओपी राजपूत, प्रदीप धाकड़, बलबीर धाकड़, बलराम धाकड़, देवेंद्र धाकड़, जयधाकड़ खूजा, रामकृष्ण करारे, मुनेश बड्डन, हरप्रसाद परसोदा, धर्मेन्द्र धाकड़, महेंद्र मेहता, पुष्पेंद्र, बाबूलाल सनवाड़ा, रामलखन डेहरा, प्रताप सालौदा, प्रताप बांसखेड़ी, आकाश लपचौरा, अनिल काबर बमौरी, धनराज धाकड़ एवं प्रेम धाकड़ सहित अन्य सामाजिकजनों द्वारा चल समारोह का आत्मीय स्वागत किया गया।

सामाजिकजनों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं यादव समाज के लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा फल वितरण किया। इस अवसर पर धाकड़ समाज के लोगों ने यादव समाज के प्रति भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का परिचय देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सुगन चौराहा पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। इस आयोजन ने नगर में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User