होशियारपुर में भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व मंत्री विजय सांपला को माइक मारने का आरोप
होशियारपुर। गांव बाड़ियां कलां में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ के विरोध में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से धरना दिया गया। इस दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान धरना दे रहे लोगों और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान बसपा के एक कार्यकर्ता ने विजय सांपला को माइक मार दिया, जिससे उन्हें चोट लगी। मौके पर मौजूद कुछ बसपा कार्यकर्ताओं के बीच भी आपस में झड़प होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस बल की तैनाती के बीच इलाके में तनाव बना हुआ है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)