12वीं पास छात्रों के लिए बड़ी खबर, यूपी के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 2 हजार सीटें खाली
उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग में दाखिले का इंतजार कर रहे 12वीं पास छात्रों के लिए राहत की खबर है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए विशेष चरण की काउंसिलिंग शुरू कर दी है। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 2 हजार सीटें खाली हैं। निजी कॉलेजों को शामिल करने पर कुल 74,395 सीटें उपलब्ध हैं।
विशेष काउंसिलिंग में सीधे रजिस्ट्रेशन का मौका
एकेटीयू की ओर से अब तक पांच चरणों की प्रवेश काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। अब छठे चरण की विशेष काउंसिलिंग में 12वीं पास छात्र सीधे रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस चरण में अब तक 30 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
कहां कितनी सीटें खाली हैं?
आईईटी लखनऊ में 238, केशव देव मालवीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में 79, बीआईईटी झांसी में 247 और केएनआईटी सुल्तानपुर में 189 सीटें खाली हैं।
वहीं, पुराने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में बांदा में 52, अंबेडकरनगर में 33, कन्नौज में 83 और मैनपुरी में 118 सीटें उपलब्ध हैं।
नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में गोंडा में 210, बस्ती में 181, प्रतापगढ़ में 221 और मिर्जापुर में 100 सीटें खाली हैं।
12 अगस्त तक देनी होगी चॉइस
एकेटीयू के अनुसार, विशेष काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को 12 अगस्त तक अपनी चॉइस भरनी होगी। इसके बाद 13 अगस्त को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के मुताबिक, पहले के काउंसिलिंग चरणों में सीट पाने वाले कुछ छात्रों ने अन्य बेहतर तकनीकी संस्थानों में प्रवेश मिलने के बाद अपनी सीटें छोड़ दीं। इसी वजह से कई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें खाली हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)