पहलगाम में पति को खोने वाली ऐशान्या का जन्मदिन पर छलका दर्द, महाकाल के दर्शन कर साझा की भावुक पोस्ट

Monday, September 21, 2026 - 12:31
0
पहलगाम में पति को खोने वाली ऐशान्या का जन्मदिन पर छलका दर्द, महाकाल के दर्शन कर साझा की भावुक पोस्ट

कानपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले चकेरी के श्याम नगर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन किए और अपने पति को याद करते हुए बीते कठिन समय का दर्द बयां किया।

ऐशान्या ने लिखा कि शुभम, जिन्हें वह प्यार से 'शुभु' कहती थीं, के जाने के बाद उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई थी। 22 अप्रैल 2025 की घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस दिन के बाद से वह भगवान से नाराज थीं और उन्हें लगता था कि उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है।

ऐशान्या ने कहा कि समय के साथ उनकी सोच बदली और महाकाल के दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान के प्रति अपनी नाराजगी खत्म करने की बात कही। उन्होंने अपने पोस्ट में खुद को भारतीय और हिंदू के रूप में जन्म लेने के लिए भी धन्य बताया।

उनकी यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पोस्ट के जरिए उन्होंने पति को खोने के बाद अपने दर्द और धीरे-धीरे बदली भावनाओं को साझा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User